फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

देवभूमि की पवित्रता कायम रखने के लिए होंगे पूरे प्रयास : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Political news.
खटीमा में हेलीपेड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता कायम रहे, इसके पूरे प्रयास होंगे। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में मतांतरण -धर्मांतरण पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए। इसके लिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है। इस पर सरल कानून बनाएंगे। कठोर से कठोर सजा का प्रावधान भी करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिनी क्षेत्र भ्रमण के दौरान शाम सवा चार बजे खटीमा पहुंचे। पीलीभीत रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने पर सीएम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सीएम ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति एवं यहां का मूल स्वभाव बना रहे ताकि अनावश्यक मतांतरण व धर्मांतरण जैसे कार्य न हो सकें। नेशनल हाईवे पर बने धार्मिक स्थलों के संबंध में सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहां डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार शुभांगिनी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विकास शर्मा, चेयरमैन मंडी नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, किशोर जोशी, संतोष अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद रमेश जोशी रामू, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बत्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, बाबू अंसारी, प्रकाश तिवारी आदि थे। इधर सफाई कर्मचारी नेता संतोष गौरव ने सीएम को पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष के पुत्र के निधन पर जताया शोक
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कै. गंभीर सिंह धामी के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र के निधन पर दुख जताया। सीएम ने मृतक देवेंद्र सिंह धामी के पिता कै. गंभीर सिंह धामी और माता मीना देवी को सांत्वना दी। सीएम ने मृतक की पत्नी नीतू धामी, पुत्री दिशा और बेटे युवी को भी सांत्वना दी। वहां अजय मौर्य, हरीश चंद्र, कैलाश बिष्ट, संतोष अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed