फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

भाजपा पर लगाया मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Political news.
खटीमा में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन का? - फोटो : KHATIMA
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजकर खटीमा में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से एक फैक्टरी में बड़ी मात्रा में सामान रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम बिष्ट से मिले कापड़ी ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी आदर्श आचार संहित का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मतदाताओं के लिए रखे सामान वाले गोदाम को सीलकर चुनाव संपन्न होने के बाद खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कंबल, थर्मस, बैग, प्रेशर कुकर, सिलाई मशीन, मिक्सचर मशीन आदि का स्टॉक रखने की शिकायत की है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के जरिये चेक बंटवाने का भी आरोप लगाया है। वहां नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी, राशिद अंसारी, पंकज टम्टा, विक्रम बुंगला, नवीन जोशी, कमल गहतोड़ी, सुरेश बोहरा आदि सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों को हजम नहीं कर पा रहे कांग्रेसी : भाजपा
खटीमा। कांग्रेस के आरोप लगाने पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश गोयल लालू का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के विकास कार्यों को हजम नहीं कर पा रहे है। सीएम धामी के प्रत्याशी घोषित होने और लगातार बढ़ रहे जनाधार से आहत कांग्रेसी अनर्गल आरोप लगाकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed