फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

खटीमा में दस जनवरी को होगा कांग्रेस का एससी, एसटी सम्मेलन : कापड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political news.
खटीमा में एससी-एसटी सम्मेलन को लेकर बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : KHATIMA
कांग्रेस पार्टी की ओर से दस जनवरी को अनुसूचित जाति, जनजाति सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक की गई। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर दायित्व दिए गए। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि सम्मेलन में राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में 17 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार को लोहियाहेड मार्ग स्थित बरातघर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कापड़ी के आह्वान पर नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी ने कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर एवं नगराध्यक्ष रवीश भटनागर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में देश की जनता परेशान है। अब परिवर्तन चाहती है। आमजन अब कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीद लगाए बैठी है।
विज्ञापन

दस जनवरी को टीडीसी के मैदान में आयोजित सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी भी की। कार्यकारी अध्यक्ष कापड़ी ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश आदि हिस्सा लेंगे। कापड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, लीला चंद, दलजीत गौरैया, अरुण सक्सेना, देवेंद्र राणा, दान सिंह राणा, प्रकाश तिवारी, नरेश राणा, जसविंदर सिंह पप्पू, देवेंद्र कन्याल, अरविंद कुमार, निर्भय शंकर यादव, वीरेंद्र राज, भजन सिंह तलवार, राशिद अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed