फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

भाजपा कांग्रेस की जीत पर लगी बाइक की शर्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political news.
फेसबुक पर शेयर की गई सट्टा लगाने संबंधी स्टांप की कॉपी। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हार पर बाइक देने की शर्त लगी है। दोनों पक्षों ने इकरारनामा लिख कर गवाहों के हस्ताक्षर करा लिए हैं। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलाहान निवासी जुम्मा प्रथम पक्ष, गांव रामनगर वन निवासी मोहम्मद अली द्वितीय पक्ष है। मंगलवार को दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत हार की शर्त लगाई है। जुम्मा प्रथम पक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल चुनाव में जीतेंगे। यदि वह चुनाव में नहीं जीतते हैं तो द्वितीय पक्ष अपनी बाइक प्रथम पक्ष को बाइक के कागजात के साथ सौंप देगा।
विज्ञापन

यदि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान जीत जाते हैं तो जुम्मा प्रथम पक्ष अपनी बाइक द्वितीय पक्ष को रजिस्ट्रेशन के कागजात सहित सौंप देगा। इकरारनामा में गवाह गांव रामनगर वन निवासी महबूब और मोहल्ला जटवारा निवासी नासिर अली के नाम लिखे हैं। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की जीत-हार पर शर्तें लग रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed