{"_id":"62041931d892c153d6423f18","slug":"political-news-kashipur-news-hld4532795187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी ने केडीएफ की मंथन बैठक में रखा विकास का विजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी ने केडीएफ की मंथन बैठक में रखा विकास का विजन
विज्ञापन
काशीपुर में मंथन बैठक में संवाद करते उद्यमी पवन अग्रवाल। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के मंथन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह ने काशीपुर के विकास का विजन रखा। कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा विकास परक रही है और आगे भी सभी के सहयोग से काशीपुर के विकास को गति प्रदान की जाएगी।
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) की ओर से सभी दलों के प्रत्याशियों को उनके मैनोफेस्टों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को होटल कुमाऊं प्लाजा में केडीएफ की बैठक में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह ने कहा कि काशीपुर में आईआईएम, डिजाइन सेंटर, डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, बिजली घर, औद्योगिक आस्थान, गन्ना शोध संस्थान समेत कई विकास योजनाएं कांग्रेस की देन हैं। कहा कि दुर्भाग्य से पिछले 20 वर्षों में काशीपुर के खाते में एक भी नई योजना नहीं आ सकी। अगर क्षेत्र की जनता उन पर भरोसा जताती है तो पिछड़े हुए काशीपुर को विकसित शहर बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, कांग्रेस नेता मनोज जोशी, उमेश जोशी व मुशर्रफ हुसैन ने भी विचार रखे। नैनी ग्रुप के सीएमडी पवन अग्रवाल ने केडीएफ के प्रयास की सराहना की। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, वेद प्रकाश बाठला, संजय चतुर्वेदी, इंदर सिंह, विमल गुडिया, आकिब सैफी व गौरव सक्सेना आदि थे।