फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

प्रत्याशियों के तोहफों पर भी निर्वाचन आयोग की नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Political news.
एसपी चंद्र मोहन सिंह - फोटो : KASHIPUR
पुलिस और प्रशासन आचार संहिता के पालन के लिए लगातार अपनी सक्रियता बढ़ाता जा रहा है। इस बार प्रत्याशियों की ओर से दिए जाने तोहफों पर भी निर्वाचन आयोग की नजर होगी। अगर कोई प्रत्याशी उपहार देते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव भयमुक्त और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गोपनीय रूप से प्रत्याशियों और उनके करीबियों पर नजर रखी जा रही है। देखा जा रहा कोई वोट के बदले नोट का लालच तो नहीं दे रहा है क्योंकि चुनाव में प्रत्याशी सिर्फ कैश नहीं बांटते। मतदाताओं को अपनी ओर झुकाने के लिए किसी भी तरह का लालच दे सकते हैं। शराब बंटवाई जा सकती है। दावत कराई जा सकती है।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को कपड़े दिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों के घर राशन भिजवाया जा सकता है। शादी-ब्याह का न्योता मिलने पर मोटा लिफाफा दिया जा सकता है। पुलिस ऐसी सभी गतिविधियों का पता लगाना है। ऐसा कोई करेगा तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई प्रत्याशी किसी को तोहफा देता है तो यह प्रलोभन की श्रेणी में आएगा। इस तरह की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बिना अनुमति किसी भी चीज का वितरण नहीं किया जा सकता है। अगर कोई गैर राजनीतिक संगठन डोनेशन करना चाहता है तो उसे भी अनुमति लेनी होगी।

-अभय प्रताप सिंह, एसडीएम।
ज्यादातर शिकायतें ज्यादा लोगों को साथ लेकर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने की आ रही हैं। नकदी और शराब पर पुलिस नजर बनाए हुए है। सभी विधानसभाओं में टीमें लगी हुई हैं। आचार संहिता का किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-चंद्र मोहन सिंह, एसपी काशीपुर।

सडीएम अभय प्रताप सिंह

सडीएम अभय प्रताप सिंह- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed