{"_id":"6872b42d89dd6a09ac06c7d7","slug":"political-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-127167-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओमेक्स रिवेरा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओमेक्स रिवेरा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव आज
Sun, 13 Jul 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को होगा। अध्यक्ष सहित चार पदों और छह कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। सोसायटी में वोटरों के घर पहुंचकर प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। सोसायटी के ग्रुपों में भी समर्थक अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं।
ओमेक्स एसोसिएशन का चुनाव दो साल में होता है। कुछ समय पहले ही एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद नेगी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव की घोषणा की गई थी। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान सचिव अभिनव छाबड़ा और राजकुमार अरोरा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अभिनव छाबड़ा, मनमोहन कामरा, सचिव के लिए राकेश चौहान और योगेश लांबा के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष के लिए ललित मोहन गोयल और सुनील झावर प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी जीत के लिए जोर लगाए हुए हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट बरीत सिंह ने बताया कि सोसायटी क्लब में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। दोपहर चार बजे से मतगणना होगी और देर शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे। बताया कि सोसायटी के 815 सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे।