फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   political news in district.

Udham Singh Nagar News: पंचायत चुनाव के लिए आरओ-एआरओ तैनात

Sun, 22 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक अमला चुनावी मोड में आ गया है। जिला पंचायत सदस्य के साथ ही अलग-अलग ब्लाॅकों के लिए प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए आरओ-एआरओ की तैनाती कर दी गई है। सभी तैनात अधिकारी सभी चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण कराएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना सहित पूरी चुनावी प्रक्रिया के लिए नगर निगम रुद्रपुर के नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र संख्या के लिए तीन एआरओ को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

खटीमा ब्लाॅक के लिए ईई सिंचाई खंड सितारगंज को आरओ बनाया गया है। बीईओ खटीमा को एक एआरओ के रूप में तैनात किया गया है। न्याय पंचायतवार चार एआरओ व दो अतिरिक्त एआरओ भी लगाए गए हैं। सितारगंज के लिए सहायक निदेशक मत्स्य को आरओ और क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल सितारगंज रविंद्र सिंह को एआरओ बनाया गया है। अतिरिक्त छह एआरओ तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत को आरओ और इनके सहायक एआरओ के रूप में सचिव मंडी समिति विश्वविजय सिंह देव सहित न्याय पंचायतवार छह एआरओ की तैनाती की गई है। गदरपुर में सहायक श्रमायुक्त अरविंद सैनी को आरओ, सहायक के रूप में प्रभारी मंडी सचिव योगेश कुमार तिवारी और चार एआरओ तैनात किए गए हैं।
बाजपुर में ईई सिंचाई सुशील कुमार को आरओ, सहायक के रूप में सचिव मंडी समिति बाजपुर कैलाश चंद्र शर्मा के साथ पांच एआरओ, काशीपुर में सीवीओ डा. आशुतोष जोशी को आरओ और ईई सिंचाई खंड काशीपुर अजय कुमार जौन को सहायक के साथ चार एआरओ, जसपुर में सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह को आरओ व सचिव मंडी समिति शैलेंद्र माहरा को सहायक के साथ एआरओ तैनात किए गए हैं।

पांच आरओ व नौ एआरओ रखे गए रिजर्व
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद सहित प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आरओ, एआरओ की तैनाती कर दी गई है। सभी पदों के लिए तैनाती करने के बाद भी प्रशासन ने पांच आरओ और नौ एआरओ को रिजर्व के रूप में रखा है। ताकि किसी परिस्थिति में इनका उपयोग किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed