{"_id":"68852bc9bc0f32f64707a5d2","slug":"political-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-130065-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर के 141 बूथों पर 705 कर्मियों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर के 141 बूथों पर 705 कर्मियों की लगाई ड्यूटी
Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विकास खंड के 141 बूथों पर 5-5 कर्मियों कुल 705 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पर्यवेक्षक रोहित मीणा, रिटर्निंग ऑफिसर अजय कुमार जॉन, एसडीएम अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार पंकज चंदौला ने शनिवार को फल-सब्जी मंडी समिति परिसर में काशीपुर विकास खंड के बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
टीम ने स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटियों व मतदान सामग्री के अलावा रविवार को भेजे जाने वाली पोलिंग पार्टियों के स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां समिति परिसर में पहुंचना शुरू हो जाएंगी। जहां से उन्हें मतदान पेटी व मतदान सामग्री देकर उनके पोलिंग बूथों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियां शनिवार शाम तक अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच जाएंगी। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर एके जॉन ने बताया कि काशीपुर विकास खंड में 141 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर चार कर्मी व एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले मतदान में 33 हजार 669 महिला व 35 हजार 999 कुल 69 हजार 668 मतदाता 34 ग्राम प्रधान, 33 बीडीसी व पंचायत सदस्य के 350 पदों के लिए मतदान करेंगे।