फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news in district.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर ब्लॉक में आज 141 बूथों पर 69668 मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

Mon, 28 Jul 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 141 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। मतदान शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्र को तीन जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान 69668 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड में 34 ग्राम प्रधान, 33 बीडीसी व पंचायत सदस्य के 350 पदों के लिए आज मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने फल-सब्जी मंडी समिति परिसर को स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल बनाया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से यहां पोलिंग पार्टियां पहुंचना शुरू हो गई थीं। रिटर्निंग ऑफिसर अजय कुमार जॉन ने बताया मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्र को 3 जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही सभी 141 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए 43 वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी व एक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा कर्मियों के साथ मतदान मतपेटी व मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले मतदान में 33 हजार 669 महिला व 35 हजार 999 कुल 69 हजार 668 मतदाता मतदान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed