{"_id":"5ff214d58ebc3e3eac38ff36","slug":"political-kashipur-news-hld4097647104","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर के विकास के लिए डेवलपमेंट फोरम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर के विकास के लिए डेवलपमेंट फोरम गठित
विज्ञापन
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य गठन के बाद से विकास को लेकर काशीपुर के साथ हुए भेदभाव पर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने चिंता जताई है। उन्होंने काशीपुर के विकास के लिए एक मंच पर आकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम का गठन किया।
रामनगर रोड पर आईएमए भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर कहा कि राज्य गठन के बाद से शासन व प्रशासन के स्तर पर विकास को लेकर काशीपुर की उपेक्षा की गई है। यहां के विकास के लिए सामाजिक संगठनों ने मिलकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम गठित किया है। राजीव घई को फोरम का संयोजक बनाया गया है। यह संगठन काशीपुर को आत्मनिर्भर और शिक्षा का हब बनाने की दिशा में विशेष प्रयास करेगा।
क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। उद्यमी योगेश जिंदल, पवन अग्रवाल, बार एसो. अध्यक्ष इंदर सिंह, डॉ. एसपी. गुप्ता को समन्वयक नामित किया गया। फोरम का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल, सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से मुलाकात कर उनके सामने काशीपुर के विकास का मॉडल रखेगा। बैठक में डॉ. रवि सिंघल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. बीएम गोयल, दिलप्रीत सेठी, आयुष महरोत्रा, सुरुचि सक्सेना, रघुनाथ अरोरा आदि थे।