फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activity.

जिले की नौ विधानसभा सीटों पर टिकट को लेकर रायशुमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Political activity.
तिलकराज बेहड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र यादव ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टिकट को लेकर रायशुमारी की। इस दौरान किच्छा विधानसभा सीट से टिकट के सात दावेदारों ने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग को लेकर बैठक के दौरान ही धरना शुरू कर दिया। कहा कि किच्छा में वरिष्ठ कार्यकर्ता भी हैं, जो हमेशा पार्टी के लिए समर्पित होकर क्षेत्र में काम करते आए हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक यादव ने जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से आए दावेदारों और कार्यकर्ताओं से टिकट को लेकर रायशुमारी की। इस बीच किच्छा विधानसभा से आए सात वरिष्ठ कार्यकर्ता हॉल में ही धरने पर बैठ गए। पूर्व काबिना मंत्री तिलकराज बेहड़ के टिकट की दावेदारी का विरोध करने के सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि हमारा विरोध मायने नहीं रखता। जनता दो चुनाव में उन्हें हरा चुकी है। जनता की भावनाओं को देखा जाए। 2022 के चुनाव में सीट जीतनी है। इसके लिए दो दशक से क्षेत्र के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी को हम सभी कार्यकर्ताओं के सुझावों को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि निश्चित रूप से यह सीट पार्टी की झोली में डाली जा सके।
विज्ञापन

प्रदेेश महामंत्री पुष्कर जैन ने कहा कि किच्छा विधानसभा के जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाए। धरने के जरिये अपने हक की बात कर रहे हैं। किसी व्यक्ति का विरोध नहीं है। किच्छा के साथियों का मान सम्मान रहे और पार्टी की जीत हो, इन्हीं भावनाओं के साथ धरने पर बैठे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस जमीन से जुड़ी पार्टी है, जिसके हम सिपाही हैं। किसी के विरोध में धरना नहीं दे रहे हैं, बल्कि पार्टी हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बैठे हैं। 2022 में कांग्रेस की सरकार में किच्छा विधानसभा से भी विधायक बनाना है। जिले की सभी नौ विधानसभाओं से पार्टी को जिताना है। हमारी बात भी पार्टी हाईकमान तक पहुंचनी चाहिए। एक-एक सीट पर फोकस करके चलने से ही जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी को टिकट मिलने से पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। कई साल से स्थानीय कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय ने कहा कि एक विधानसभा से दो बार हारने वाले प्रत्याशी को नई विधानसभा में कांग्रेस ने कभी टिकट नहीं दिया जाए। किच्छा विधानसभा में सशक्त और मजबूत स्थानीय नेता को टिकट देकर मैदान में उतारा जाए। वहां राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनेजा आदि थे।
कार्यकर्ताओं की बात हाईकमान तक पहुंचाएंगे : यादव
बैठक के दौरान धरना देने की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो धरना देने वाले कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी। पार्टी हाईकमान तक उनकी बात को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व पार्टी हाईकमान निर्णय लेंगे। पर्यवेक्षक का काम टिकट फाइनल करना नहीं है। पार्टी के लिए विरोधी गतिविधियों में कोई लिप्त है या अनुशासनहीनता की जा रही है तो हाईकमान कार्रवाई करेगी। अगर उन्हें कोई तकलीफ है तो बताएं, उसका हल निकाला जाएगा। टिकट वितरण के दौरान आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। सबको अपनी बात रखने का प्रजातंत्र में अधिकार है।
-राजेद्र यादव, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र चुनाव पर्यवेक्षक, कांग्रेस।
टिकट मांगना लोकतांत्रिक अधिकार है : बेहड़
टिकट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार है। कुछ लोगों का आरोप है कि वह दो बार हारे हैं, तो मैं अकेला ही नहीं, पार्टी में 30-40 नेता ऐसे हैं जो दो-दो बार हारे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कई बड़े नेता हारे हैं। पार्टी की पॉलिसी जो तय करेगी, उस पर मैं सहमत हूं। सात नहीं, सौ भी आ जाएं तो भी मुझे टिकट मांगने से नहीं रोक सकते।
-तिलकराज बेहड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रुद्रपुर।
युवा और महिलाओं को दिया जाएगा प्रतिनिधित्व
रुद्रपुर। रायशुमारी करने आए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र यादव ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टिकट को लेकर रायशुमारी की। कहा कि पार्टी में युवा और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
बुधवार को होटल सोनिया में कांग्रेसियों की बैठक हुई। इस दौरान जसपुर, काशीपुर, बाजपुर और गदरपुर विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारों ने अपने बायोडाटा भी दिए। इसके बाद पर्यवेक्षक यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पार्टी के सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ताओं का अहित नहीं होने दिया जाएगा। दावेदारों की बात सुनकर उनके मत, विचार और क्षेत्र मेें किए गए कार्यों की रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेजेंगे। पूरे प्रदेश में अलग-अलग रायशुमारी की जा रही है।

सभी विधानसभाओं से टिकट की दावेदारी करने वाले दावेदारों की स्क्रूटनी होगी। पार्टी में युवा और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कहा कि पहला सर्वे कर लिया गया है। अब दूसरा सर्वे चल रहा है। दावेदारों के बायोडाटा लिए जा रहे हैं। उनके नाम पर सर्वे अलग से किया जाएगा। पार्टी रायशुमारी के बाद टिकट वितरण पर निर्णय लेगी। वहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक नारायण पाल, सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पी अरोरा आदि थे।

रुद्रपुर के एक होटल में धरना देते कांग्रेसी।

रुद्रपुर के एक होटल में धरना देते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के एक होटल में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजेंद्र यादव।

रुद्रपुर के एक होटल में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजेंद्र यादव।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed