फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   poling staff

रिलीविंग, मानदेय को लेकर भड़के कर्मचारी, हंगामा

Thu, 16 Feb 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
poling staff
voting

बाजपुर। रिलीविंग, मानदेय न मिलने से आक्रोशित रिजर्व कर्मचारियों ने हंगामा किया। आरोप है कि रिजर्व कर्मचारियों को रिलीविंग, मानदेय देने के लिए रुद्रपुर बुलाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। 

विज्ञापन


 मतदान चुनाव के दौरान जरूरत पड़ने पर सिंचाई, बैंक, शिक्षा, समाज कल्याण, लोनिवि इत्यादि विभागों के 106 कर्मचारियों को रिजर्व रूप में तहसील के सभागार में रखा गया था। इन कर्मचारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक गाड़ी भी उपलब्ध थी।
विज्ञापन


पांच बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त होने पर कर्मचारियों को रिलीव कर मानदेय देने के लिए रुद्रपुर बुलाया गया। इससे कर्मचारी भड़क उठे। आरोप है कि दिनभर कर्मचारियों को किसी ने नहीं पूछा। यहां तक कि भोजन इत्यादि भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रिलीविंग, मानदेय के लिए रुद्रपुर बुलाया जा रहा है। आरओ पीएस राणा ने बताया कि रिजर्व 106 कर्मचारियों में 50 फीसदी कर्मियों को काशीपुर क्षेत्र के आईटीआई थाने में रखा गया। जो पोलिंग पार्टियों के साथ रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। सभी को एक साथ रिलीव कर, मानदेय देने के लिए रुद्रपुर बुलाया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed