{"_id":"58a4a84f4f1c1b1235d86d75","slug":"poling-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग मशीनों में कैद हुआ 80 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग मशीनों में कैद हुआ 80 प्रत्याशियों का भाग्य
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
vote
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कड़ी सुरक्षा और छिटपुट झड़पों के बीच बुधवार को जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 80 प्रत्याशियों का भाग्य वोटिंग मशीनों में कैद हो गया। जिले में कुल 11 लाख 22 हजार 518 में से 75.94 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले में सबसे अधिक मतदान गदरपुर विधानसभा में हुआ यहां मतदान का प्रतिशत 81.15 प्रतिशत रहा, जबकि काशीपुर विधानसभा में सबसे कम 68.43 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
जिले भर मेें सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ धीमा रहा। तब तक सभी नौ सीटों पर कुल 18 प्रतिशत मतदान हो पाया था। इसके बाद मतदान प्रतिशत में तेजी आई। दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा 43 प्रतिशत पहुंच गया। मतदान के लिए निर्धारित समय सीमा शाम पांच बजे तक सभी मतदाता वोट नहीं डाल पाये थे।
विज्ञापन
निर्धारित समय पांच बजे तक बूथों पर जो भी वोटर लाइन में लगे थे उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गयी, जिसके चलते कुछ बूथों पर भीड़ अधिक होने के कारण 7 तक भी वोटिंग होती रही। कुल मिलाकर जनपद की सभी नौ सीटों पर 75.94 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान जिले में कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़पें भी हुई। डीएम चंद्रेश कुमार यादव के मुताबिक मतदान प्रक्रिया के दौरान हुई झड़पों की वजह से कहीं भी मतदान प्रभावित नहीं हुआ। जो भी छिटपुट घटनायें हुई वह मतदान केंद्र से दूर हुई, जिन्हें प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शांत करा दिया।
विज्ञापन
.........................................
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
.............................................
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
जसपुर 79.68
काशीपुर 68.43
बाजपुर 76.63
गदरपुर 81.15
रुद्रपुर 71.78
किच्छा 72.82
सितारगंज 79.50
नानकमत्ता 76.18
खटीमा 77.27
..........................................................
कुल योग 75.94