फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police team will investigate to caught culprit

पुलिस की जांच की जद में आएगा रामनगर का निजी अस्पताल

Mon, 10 Sep 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो   रुद्रपुर। Updated Mon, 10 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
police team will investigate to caught culprit
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
शहर की दो कॉलोनियों में लूट और डकैतियों की वारदात में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस फरार चार डकैतों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की आधा दर्जन टीमें यूपी, पंजाब और हरियाणा को रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


फरार एक आरोपी के रामनगर के निजी अस्पताल में उपचार कराने की जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल में जांच के लिए जाएगी। वहीं सर्वेश्वरी कॉलोनी में घटना के बाद मिले आरोपी के फुट प्रिंट के नमूने से जेल भेजे गए एक आरोपी के फुट प्रिंट के नमूने से मिलान कराया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फुट प्रिंट इसी आरोपी का है। लेकिन पुलिस नमूनों का मिलान कराकर कानूनी रूप से पुष्टि करने की कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस ने सिंह कालोनी में हुई लूट और सर्वेश्वरी कॉलोनी में हुई डकैती के बाद हत्या के मामले का शनिवार को खुलासा कर छह आरोपी राम सिंह, बचराम उर्फ लीची, केदार, धीरेंद्र, सूरज, खेम उर्फ खिम्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के चार साथी रामनाथ, लाला, दलगंजन, धन्ना फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में पता चला है कि फरार डकैत लाला कासगंज में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था। उसने रामनगर के निजी अस्पताल में कराए उपचार में ढाई लाख रुपये भी खर्च किए थे। वहीं एक और फरार रामनाथ का इलाज होने की जानकारी है। इसके अलावा जेल गए सूरज का फुट प्रिंट भी घटनास्थल पर मिले फुट प्रिंट से मिल रहा है।

सूरज का पैर टेढ़ा है और घटनास्थल में मिला फुट प्रिंट भी किसी टेढ़े पैर वाले का है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि चूंकि फरार आरोपी लाला ने पैर का इलाज रामनगर के निजी अस्पताल में कराया था। इस अस्पताल में जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। सूरज के फुट प्रिंट से घटनास्थल पर मिले फुट प्रिंट के नमूने का मिलान किया जाएगा।

भावनात्मक रूप से भी नहीं बहकते हैं आरोपी 
रुद्रपुर। पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए उनकी पत्नी और बच्चों को भी हिरासत में लिया था। लेकिन जब गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का परिजनों से आमना-सामना कराया गया तो आरोपियों ने इन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया। इनको देखकर न ही वह भावनाओं में बहे थे। पुलिस के मुताबिक ये लोग खुद को कठोर बना लेते हैं। परिजनों को सामने लाने पर भी नहीं पिघलते हैं।  


रामनगर के हिस्ट्रीशीटर ने दिलाई थी पनाह 
रुद्रपुर। डकैती की वारदात को सुलझाने में जुटी पुलिस को छानबीन में पता चला कि रामनगर के हिस्ट्रीशीटर ने डकैतों को झोपड़ियों में पनाह दिलाई थी। यह हिस्ट्रीशीटर पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता है। इसके बाद पुलिस ने उसको रडार में लिया तो वह पुलिस का मददगार बन गया। हिस्ट्रीशीटर से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली थी, जो डकैतों तक पहुंचने में पुलिस के लिए बेहद लाभदायक रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed