{"_id":"686abce321cb1d4ddc040853","slug":"police-team-that-solved-the-shootout-case-was-honored-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-126937-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गोलीकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गोलीकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित
विज्ञापन
गदरपुर पुलिस टीम को सम्मानित करते चीमा परिवार के सदस्य। संवाद
गदरपुर। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। रविवार को जसवीर सिंह चीमा के बड़े भाई गुरदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्य थाना गदरपुर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, एसआई मुकेश मिश्रा, सिपाही मोहन बोरा और मोहन भट्ट को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गुरदीप सिंह ने कहा कि गदरपुर पुलिस ने गोलीकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों पर शंका जताई थी। पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच की और वास्तविक दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस टीम को सम्मानित करने वालों में रणजीत सिंह, मेजर सिंह, गुरु साजन सिंह आदि शामिल थे। संवाद
फोटो :: गदरपुर पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते चीमा परिवार के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
फोटो :: गदरपुर पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते चीमा परिवार के सदस्य। संवाद