फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police station surrounded alleging involvement of five attackers in Rajesh murder case

राजेश कोली हत्याकांड: पांच हमलावर के शामिल होने का आरोप, ठुकराल के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव; दी चेतावनी

Mon, 02 Nov 2026 03:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 02 Nov 2026 03:54 PM IST
सार

राजेश कोली हत्याकांड में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया।

विज्ञापन
Police station surrounded alleging involvement of five attackers in Rajesh murder case
ठुकराल के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर में राजेश कोली हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी परिजनों का आक्रोश थम नहीं रहा है। परिजनों ने वारदात में तीन नहीं, बल्कि पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने एसएसआई महेश कांडपाल से मुलाकात कर शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 30 अक्तूबर की रात राजेश कोली के मोबाइल पर कॉल आई थी। इसके बाद वह दोस्त के साथ बाइक से रोडवेज की ओर गया। आरोप है कि वहां सफेद कार सवार पांच लोगों ने बाइक में टक्कर मारकर विवाद शुरू किया और राजेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


परिजनों ने एक आरोपी के सत्ताधारी दल के नेता का बेटा होने का आरोप भी लगाया। ठुकराल ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed