फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police personnel posted in Nainital accused of misdeed

Udham Singh Nagar News: नैनीताल में तैनात पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, SSP के जनता दरबार में युवती ने कही

Wed, 26 Mar 2025 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Mar 2025 01:47 PM IST
सार

एसएसपी के जनता दरबार में एक युवती ने शिकायती पत्र सौंपा। युवती ने नैनीताल में तैनात पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने एसपी अभय सिंह को इस मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Police personnel posted in Nainital accused of misdeed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती ने शिकायती पत्र सौंपा। युवती ने नैनीताल में तैनात पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने एसपी अभय सिंह को इस मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुरादाबाद रोड डिजायन सेंटर स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान 25 फरियादियों ने प्रार्थनापत्र सौंपे। एसएसपी मिश्रा ने संबंधित कोतवाली व थाना प्रभारियों को जांच करके शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वहां सीओ दीपक कुमार, कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा, गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर चौहान, एसएसआई काशीपुर अनिल जोशी, कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी आदि थे।

विज्ञापन

एसएसपी से न मिलने देने का लगाया आरोप
प्रतापपुर चौकी क्षेत्र से आई एक महिला ने पुलिस कर्मियों पर उसको एसएसपी से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया। महिला ने बताया लगभग सात महीने पहले उसके घर चोरी हुई थी। इसका पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया। इसके संबंध में वह एसएसपी से मिलने आई थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे कप्तान से मिलने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed