{"_id":"58f661b34f1c1b1974472d17","slug":"police-personnel-charged-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते सिख लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को लोगों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने किशोर व उसके पिता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट डीएम को भेजने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को धानचौड़ा गांव का किशोर जसवीर सिंह पुत्र हरविंदर सिंह और उसके परिजन ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन देते हुए बताया कि 12 अप्रैल को जसवीर कोचिंग इंस्टीट्यूट से अपने पिता के साथ घर जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक रोक ली और कागजात दिखाने को कहा। पिता ने कागजात दिखाए तो बाइक का इश्योरेंस नहीं मिला। इस पर पुलिस ने चालान के लिए पांच सौ रुपये ले लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चालान करने के बजाय पुलिस ने बाइक सीज कर दी। इसका विरोध किया तो एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और जूड़े से बाल पकड़ घसीटते हुए कोतवाली ले गए। पुलिस की पिटाई से किशोर के कपड़े फट गए। एसडीएम ने किशोर जसवीर व उसके पिता हरविंदर के बयान दर्ज कराये। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गुरनाम सिंह, पूरन सिंह, मिन्दर सिंह, बलजीत सिंह, सुच्चा सिंह, दर्शन सिंह, बलराज सिंह, गुरदयाल सिंह, दलीप सिंह, जीत सिंह आदि शामिल थे।