फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police ki Pathshala

कानून का पालन करने के लिए अनुशासन है जरूरी : एसपी क्राइम

Mon, 20 Feb 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police ki Pathshala
रुद्रपुर। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने विद्यार्थियों से कहा कि कानून का पालन करने के लिए अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपायों के साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। सीओ संचार रेवाधर मठपाल ने छात्राओं को निडर होने और किसी भी संवदेनशील स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी क्राइम ने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वह कम से कम सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करेंगे। ऑनलाइन गेम खेलने में रुपयों का सौदा बिल्कुल भी न करें। हालांकि ऑनलाइन गेम खेलने के बजाय बच्चे आउटडोर खेल खेले तो उनका शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहेगा और वह साइबर ठगी से भी बच सकेंगे। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई होने की बात भी की।
विज्ञापन

सीओ संचार ने कहा कि यदि बच्चों के पड़ोस व स्कूल के आसपास कोई नशा कर रहा है। नशा सामग्री बिक रही तो तुंरत पुलिस को सूचित करे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के फोन नंबर भी सभी को नोट कराए। साइकिल चलाने के दौरान भी बच्चों को हेलमेट लगाने का निर्देश दिया। स्कूल के करीब 150 विद्यार्थी कार्यक्रम का हिस्सा बने। वहां पर स्कूल के प्रबंधक विजय गिरधर, प्रधानाचार्य पंकज लोहनी व कार्यक्रम के संचालक ललित विश्नोई और शिक्षक अमित, नीलम धज्जू, मृदुला गिरधर, गीता, ब्रिज, लोकेश सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने पूछे सवाल, एसपी ने दिया जवाब
प्रश्न - देश से भ्रष्टाचार कैसे रूकेगा। - इशिता जायसवाल
उत्तर - भ्रष्टाचार रोकने के लिए कानून में पहले से कई नियम हैं। इसके अलावा सीबीआई सहित कई एजेंसियां हैं जो भ्रष्टाचार को रोकने में अंकुश लगाती हैं। - एसपी क्राइम

प्रश्न - साइबर क्राइम से कैसे बचे। - हिमांशु गुप्ता
उत्तर - सोशल मीडिया में अनजान लोगों से बिल्कुल दूर रहें। बिना जानकारी के कोई भी एप डाउनलोड न करे व अनजान लोगों का फोन न उठाएं। संदिग्ध अवस्था होने पर 1930 में कॉल करे। - एसपी क्राइम

प्रश्न - महिलाएं को अपनी सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए। कावेरी परीदा।
उत्तर - अपने पास रखने वाले मोबाइल फोन में उत्तराखंड पुलिस एप रखे। कहीं भी संवेदनशील स्थिति होने पर उसमें दी गई लाल एसओएस बटन को दबाएं। तुंरत पुलिस पहुंचेगी। इसके अलावा भी पुलिस के नंबर अपने पास रखे। - सीओ संचार


प्रश्न - इमरजेंसी में बिना लासेंस के वाहन चला सकते हैं क्या। श्रृष्टि सत्संगी।
उत्तर - किसी भी परिस्थिति में बिना लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनी अपराध और इसका चालान होता है। इसके बजाय किसी लाइसेंस वाले की मदद ली जा सकती है। एसपी क्राइम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed