फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police have arrested a home guard for misdeed a woman and then pushing her into prostitution in rudrapur

Udham Singh Nagar News: भरोसे की दीवार ढहा होमगार्ड ने महिला को देह व्यापार में धकेला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 02:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

विज्ञापन
Police have arrested a home guard for misdeed a woman and then pushing her into prostitution in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुद्रपुर में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

विज्ञापन


काशीपुर रोड स्थित एक काॅलोनी की महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि वह वर्ष 2023 में ट्रांजिट कैंप में रहती थी। पति की ओर से होने वाली प्रताड़ना की िशकायत लेकर वह थाने जाती थी। इस दौरान उसका थाने में तैनात फाजिलपुर महरौला निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश यादव से संपर्क हुआ।
विज्ञापन


होमगार्ड ने मदद का भरोसा देते हुए उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।महिला के अनुसार आरोपी ने उसे किराये के कमरे में रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। होमगार्ड से परेशान होकर उसने काशीपुर रोड स्थित एक काॅलोनी में कमरा लिया। कमरे का पता लगाकर ओमप्रकाश आठ अप्रैल को वहां पहुंच गया। आरोपी ने कमरे में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार शाम पुलिस ने किच्छा रोड स्थित पहाड़गंज से ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया था। आरोपी की टनकपुर में पूर्णागिरि मेले में ड्यूटी लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed