{"_id":"6058f2118ebc3ec39955f3e9","slug":"police-got-award-rudrapur-news-hld419193532","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिस कर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिस कर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
विज्ञापन
विपिन जोशी, साइबर सेल प्रभारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर कार्य कर अपना लोहा मनवाने वाले जिले के तीन इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। चयनित पुलिस कर्मियों को 15 अगस्त पर यह पदक दिया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक जिन पुलिस कर्मियों के नाम केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक में शामिल है, इनमें बाजपुर कोतवाल संजय पांडे, साइबर थाना कुमाऊं प्रभारी ललित मोहन जोशी, इंस्पेक्टर सलाउद्दीन, 46वीं पीएसी के दलनायक राकेश बिष्ट, साइबर सेल प्रभारी विपिन जोशी, एसएसआई बाजपुर जसविंदर सिंह, दिनेशपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, एसटीएफ के एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, एसआई विनोद सिंह, एसआई दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल बृजेश सिंह है।
बाजपुर कोतवाल ने जिले से सबसे बड़े इनामी वांटेड बदमाश कुलदीप उर्फ केडी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की थी। इंस्पेक्टर ललित जोशी ने ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष रहते हुए हत्या के बाद कमरे के अंदर दफनाए गए एक ही परिवार के चार सदस्यों के मामले का खुलासा किया था। एसआई विपिन जोशी ने पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने, एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र से चोरी ट्रक को खोजने और बाजपुर पेट्रोल पंप में हुई डकैती का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए।

ललित मोहन जोशी, साइबर थाना प्रभारी कुमाऊं।- फोटो : RUDRAPUR

बाजपुर कोतवाल संजय पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन