फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police did not get any clue about the case

24 घंटे बाद भी नहीं लगा राजेश हत्याकांड का सुराग

Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो   काशीपुर। Updated Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police did not get any clue about the case
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
ग्राम दभौरा मुस्तहकम में हुए राजेश हत्याकांड में आईटीआई थाना पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उद्देश्य स्पष्ट न होने के कारण 24 घंटे बाद भी इस वारदात का सुराग नहीं लग सका है। सुरागकशी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें रामपुर और मुरादाबाद भेजी गई है। पुलिस मृतक के भाई व भतीजों से घटना के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी है। 
विज्ञापन


आईटीआई थाने के ग्राम दभौरा मुस्तहकम में खेत में गेहूं की बुवाई करा रहे राजेश (27) पुत्र भजन सिंह की 12 नवंबर की शाम करीब 5:15 दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाइयों के बंटवारे में उसके हिस्से में चार एकड़ भूमि आई थी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से 315 बोर का एक बुलेट बरामद हुआ है, जबकि दूसरा बुलेट शरीर को भेदकर निकल गया।
विज्ञापन


मृतक की मां रामो देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि राजेश हत्याकांड की सुरागकशी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टीम को सर्विलांस डाटा पर काम करने के लिए लगाया गया है। आरोपियों की तलाश में दो टीमें रामपुर व मुरादाबाद भेजी गई है। एएसपी ने उम्मीद जताई है कि राजेश हत्याकांड का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।  

एक साल पहले भी दी गई थी राजेश की हत्या की सुपारी 

काशीपुर। चार एकड़ जमीन राजेश की जान की दुश्मन बनी हुई थी। एक वर्ष पूर्व भी किसी ने उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी, लेकिन इस बात का भंडाफोड़ होने से उसकी जान बच गई। एक युवती से कथित छेड़छाड़ के मामले में हुई मारपीट की वारदात को भी इस हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
चर्चा है कि अविवाहित राजेश के हिस्से में आई चार एकड़ भूमि उसके कुछ खास संबंधियों की आंखों में खटक रही थी। इस भूमि को हथियाने के लिए एक वर्ष पूर्व रामपुर के एक बदमाश को राजेश की सुपारी दी गई थी। इसके लिए उक्त बदमाश को 50 हजार रुपये की राशि का भुगतान भी किया जा चुका था।

सुपारी लेने वाले बदमाश ने दो अन्य युवकों को राजेश को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी भी दे दी थी लेकिन तब राजेश किसी सूत्र के माध्यम से सुपारी लेने वाले व्यक्ति तक पहुंच गया था। राजेश से मुलाकात के बाद सुपारी लेने वालों ने अपना इरादा बदल लिया। लेकिन उन्होंने सुपारी देने वाले के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दी। इधर, चर्चा यह भी है कि भगतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को कथित रूप से छेड़ने के मामले में राजेश का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।


तब युवती पक्ष के लोगों ने राजेश को बेरहमी से पीटा था। इसे लेकर भी दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। यहीं दोनों बिंदु पुलिस की जांच के दायरे में है। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि अभी तक राजेश हत्याकांड का मोटिव तय नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों संभावनाओं को लेकर जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed