फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police caught four members of auto lifter gang in rudrapur

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के चार सदस्य दबोचे, कब्जे से चोरी की 14 बाइकें बरामद

Thu, 26 Sep 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

पुलिस ने दो बाइकों पर सवार आटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बंद मकान के एक कमरे में छिपाई चोरी की 12 बाइकें बरामद हैं।

विज्ञापन
Police caught four members of auto lifter gang in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में पुलिस ने दो बाइकों पर सवार आटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बंद मकान के एक कमरे में छिपाई चोरी की 12 बाइकें बरामद हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन लोग बरेली और रामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीते 25 सितंबर को कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी की अगुवाई में टीम ने ग्राम शिमला पिस्तौर में डीएवी कट के पास गंगापुर की तरफ जा रही बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने बाइकों के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने दोनों बाइकें चोरी की होना बताया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: भूरारानी में युवक पर झोंका फायर...दहशत, घटनास्थल से मिला खोखा; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रुद्रपुर सहित अन्य जगहों से चोरी की गई 12 बाइकों को राधा स्वामी सत्संग के पास बंद पड़े मकान के कमरे से बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सुमित निवासी ग्राम बुढ़ासी थाना शीशगढ़ बरेली व हाल निवासी दूधिया मंदिर के पास खेड़ा, संजीव निवासी ग्राम पछुवा पैगा थाना देवरनिया बरेली व हाल निवासी खेड़ा निकट वाल्मिकी मंदिर, अजय कुमार उर्फ गुज्जर निवासी ग्राम दोपहरिया थाना पुलभट्टा और विपिन यादव उर्फ अभी यादव निवासी फाजलपुर, थाना बिलासपुर रामपुर बताया।

छह बाइक रुद्रपुर और एक ट्रांजिट कैंप से चुराई थी
आटोलिफ्टरों से बरामद बाइकों की पुलिस तस्दीक करने में जुटी है। छह बाइकें रुद्रपुर और एक बाइक ट्रांजिट कैंप से चोरी की गई है। इनके केस भी थानों में दर्ज हैं। टीम में एक इंस्पेक्टर, छह दरोगा और पांच कांस्टेबल शामिल रहे। ब्यूरो

पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। इसको देखते हुए एक विशेष टीम वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विपिन पर दो केस पहले से ही दर्ज हैं।
-मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed