{"_id":"593043cd4f1c1b5365bdb265","slug":"police-caught-drug-addicts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का जखीरा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पकड़ी गई नशीली दवाओं को दिखाते एसएसपी डा. सदानंद दाते।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक दुकान में छापा मारकर दो लाख रुपये कीमत के नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। दुकानदार फरार हो गए। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया रुद्रपुर के ही खेड़ा कालोनी वार्ड पांच में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाता है और युवकों को नशे के इंजेक्शन बेचता है। उसकी दुकान में भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन रखे हैं। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस टीम को छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने छापा मारा तो वहां नशे के इंजेक्शनों का भारी जखीरा मिला। पुलिस सभी नशीली दवाओं को तीन कट्टों में भरकर कोतवाली ले आई। एसएसपी ने बताया खेड़ा के ही वसीम नाम का व्यक्ति अवैध रूप से मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन का कारोबार करता है। वह आसपास के युवकों को इंजेक्शन बेचता है। पुलिस वसीम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि रुद्रपुर के कई मोहल्लों में 15 से 20 वर्ष के युवक नशे के इंजेक्शनों के आदी हैं। इसमें कई बार पुलिस ने कई स्थानों से नशेड़ी युवकों को भी पकड़ा है, लेकिन नशे का सामान बेचने वाले लोग अभी भी सक्रिय हैं। दवा की दुकानों की आड़ में नशे का धंधा जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन