फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police caught an accused with smack

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने स्मैक के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Police caught an accused with smack
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की रात रंपुरा चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट टीम के साथ ब्लाॅक रोड मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह सड़क किनारे झाड़ियों में छिप गया। शक होने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ शुरू तो आरोपी ने हाथ में पकड़ी पन्नी को फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पन्नी को खोलकर देखा तो उसमें 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना नाम लक्ष्मण कोली वार्ड नंबर 23 रंपुरा बताया। वह स्मैक पीने के साथ ही रुपये के लालच में उसे बेचता भी है। वह पहले भी जेल जा चुका है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed