{"_id":"5a36be1a4f1c1bee6a8b4665","slug":"police-captures-protesters-at-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात पुलिस ने उठाए दो अनशनकारी, व्यापारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात पुलिस ने उठाए दो अनशनकारी, व्यापारी भड़के
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर।
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर में थानाध्यक्ष को चूड़ियां देने के समय व्यापारियों से होती नोंकझोंक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने का विरोध और बाइपास निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे दो व्यापारियों को पुलिस ने आधी रात उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इससे भड़के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद कर जुलूस निकाला और थानाध्यक्ष को चूड़ियां भेंट कीं। इस बीच छह और व्यापारी आमरण अनशन पर बैठ गए। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए एएसपी, एसडीएम सहित तमाम अधिकारी थाने पहुंचे और अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
बाइपास का निर्माण करने और मुख्य बाजार से अतिक्रमण न हटाने की मांग को लेकर व्यापारी राजकुमार सिंधी और राजीव पपनेजा शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठे थे। शनिवार रात एक बजे थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल अनशनस्थल पर पहुंचा और दोनों को जबरन उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को व्यापारियों को मामले की जानकारी मिली तो वे भड़क गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया और महामंत्री मनीष फुटेला के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जुलूस निकालकर बाजार बंद करवा दिया। इसके बाद व्यापारी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को चूड़ियां भेंट कीं। आरोप लगाया कि व्यापारियों की गैरमौजूदगी में अनशनकारियों को उठा लिया गया। व्यापारियों और थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद व्यापारी सिद्धार्थ भुसरी, रोहित सुदामा, विजय सिडाना, सुरेश खुराना, राजू कुब्बा और अजय गुप्ता अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
व्यापारियों ने दो टूक कहा यदि प्रशासन ने कोई पक्का निर्माण तोड़ा तो उसका विरोध किया जाएगा। अनशनकारियों को कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, अभिषेक गुंबर, राजेश गुंबर, संतोष गुप्ता, अजीत भुसरी, राकेश गुंबर, सागर बेहड़, सुभाष गुंबर, अमरनाथ डाबर, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, संजीव अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, जिला अस्पताल में भर्ती व्यापारी राजीव पपनेजा ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को फोन कर कहा कि यदि प्रशासन ने बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया वह आत्मघाती कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
आज से शुरू होगा बाइपास का निर्माण, अतिक्रमणकारियों को नहीं मिलेगी मोहलत
व्यापार मंडल के विरोध को देखते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम पूरन सिंह राणा, एएसपी जगदीश चंद्र, सीओ बाजपुर बहादुर सिंह चौहान, सीओ गदरपुर कमला बिष्ट ने थाने में डेरा डाला हुआ है। एसडीएम राणा ने बताया कि हाइकोर्ट के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाया जाना है। सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को कोई मोहलत नहीं दी जाएगी। व्यापारी बाइपास निर्माण शुरू कराने की मांग उठा रहे हैं, सोमवार से बाइपास का काम शुरू करा दिया जाएगा।
जनहित याचिका में 33 मीटर अतिक्रमण हटाने का प्रावधान
हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के तहत मुख्य बाजार में 33 मीटर अतिक्रमण हटाया जाना है, लेकिन बाइपास निर्माण होने के कारण जनहित को देखते हुए प्रशासन ने सड़क के केंद्र से नौ-नौ मीटर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट मंत्री की चुप्पी से असमंजस में व्यापारी
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की चुप्पी से व्यापारी संशय में हैं। व्यापारियों को उम्मीद थी कि बाइपास मार्ग का निर्माण होने तक अतिक्रमण नहीं हटाये जाने में वह सहयोग देंगे, लेकिन मामले में उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने पर व्यापारी असमंजस में है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आंदोलन करने वाले अधिकांश व्यापारी भाजपा से जुड़े हैं।
विरोध करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
प्रशासन ने व्यापारियों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया भारी संख्या में पीएसी और जिले भर की पुलिस तैनात रहेगी। अतिक्रमण हटाने चलते सोमवार को रूट भी परिवर्तित कर दिए गए हैं। बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम ने कहा कि विरोध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बेहड़ ने पूछा व्यापारियों का हाल
पुलिस ने गदरपुर से उठाए गए अनशनकारियों राजकुमार सिंधी और राजीव पपनेजा को जिला अस्पताल में भर्ती करा था। रविवार को व्यापारियों के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अस्पताल पहुंचकर अनशनकारियों का हाल जाना।