{"_id":"6840a59769716fa4e1038ee1","slug":"police-attacked-while-trying-to-resolve-dispute-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127959-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विवाद सुलटाने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विवाद सुलटाने गई पुलिस पर हमला
Thu, 05 Jun 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। गांव विधि का मझरा में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में एक दरोगा, दो कांस्टेबल चोटिल हो गए। बीचबचाव करने आए दंपती के भी गंभीर चोट आई हैं।
घटना के बाद गांव के लोग दहशत में है। इलाके में पुलिस बल तैनात है। बुधवार को एसपी अभय सिंह, सीओ विभव सैनी ने भी मौका मुआयना किया। गांव निवासी मोहन लाल और बनवारी लाल के बीच जमीन के मामले में विवाद हो गया। हरदयाल सिंह की शिकायत पर एसआई देवेंद्र राजपूत, एसआई संजय बोरा, सिपाही महेंद्र सिंह, दिनेश धपोला सहित अन्य मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इस बीच कुछ लोग बीच-बचाव कराने के लिए पहुंचे। आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसमें दरोगा देवेंद्र राजपूत, संजय बोरा, कांस्टेबल दिनेश धपोला, महेंद्र सिंह और बचाव करने पहुंचे हरीओम और उनकी पत्नी ममता के गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी भी की लेकिन सभी घरों से भाग गए।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत की ओर से बनवारी लाल, राजेश, कमला, बाबूराम, पंकज, दीपक, पुष्पा, सुनीता के खिलाफ धारा 121/1, 132, 221, 191/2, 191/3 के तहत केस दर्ज कर एसआई नरेश सिंह को सौंपी गई है।