फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police attached the absconding accused's house

पुलिस ने की फरार आरोपी के घर की कुर्की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police attached the absconding accused's house
जसपुर। कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मुकदमे में नौ साल से फरार चल रहे आरोपी के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी। पुलिस ने जब्त सामान को कोतवाली में जमा करा दिया है। उधर, चेक बाउंस के आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में मोहल्ला नईबस्ती निवासी वसीम अहमद ने मोहल्ले के ही सददीक के साथ मारपीट की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने वसीम के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में पेश की थी। मुकदमा ट्रायल पर आने के बाद वसीम तारीखों पर हाजिर नहीं हुआ। काशीपुर सिविल कोर्ट ने कई बार उसके सम्मन, वारंट एवं गैरजमानती वारंट जारी किए लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताते है कि कुछ दिन पहले कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर उसे कोर्ट में पेश होने का आखिरी मौका दिया था। बावजूद इसके वह तारीख पर हाजिर नहीं हुआ। तब कोर्ट ने उसके घर की कुर्की करने के आदेश जारी किए थे। सोमवार को बाजार चौकी इंचार्ज जीएस अधिकारी ने वसीम के घर पहुंचकर उसके घर में रखे सामान की कुर्की की। जीएस अधिकारी ने बताया कि सामान को जब्त कर लिया गया है लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एक अन्य मामले में बाजार चौकी इंचार्ज जीएस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014 में मोहल्ला नत्थासिंह निवासी सुबोध चौहान ने फर्जी रूप से समिति बनाकर लोगों की रकम हड़प ली। मामले के जोर पड़ने पर उसने कई लोगों को चेक दिए थे। मामले में कुलदीप शर्मा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया। मामला कोर्ट में आने पर वह तारीखों पर नहीं गया। कोर्ट के आदेश पर उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए है। साथ ही एक माह में कोर्ट में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed