{"_id":"69b46489b740c52cef071d2d","slug":"police-arrested-two-accused-who-snatched-the-purse-of-a-female-clerk-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-138383-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला लिपिक का पर्स झपटने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला लिपिक का पर्स झपटने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
Sat, 14 Mar 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। महिला लिपिक का पर्स झपटने वाले दो बाइक सवार आरोपियों को पुलिस ने गांव गोठा के पास स्थित लिप्टस के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्स, छह हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और पेन ड्राइव सहित कई चीजें बरामद की हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में लिया है।
वार्ड नंबर छह निवासी हर्षिता पांडेय ने कोतवाली में पुलिस से शिकायत कर बताया था कि वह पालिका परिषद में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। 10 मार्च को वह अपने मायके हल्द्वानी से सितारगंज स्थित कार्यालय आ रही थीं। तभी सुबह करीब 9:45 बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उसका पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में लगभग छह हजार रुपये, कार्यालय संबंधी पैन ड्राइव, डीएससी, दो एटीएम कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
मामले में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर सीओ बीएस धौनी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों गांव बिज्टी, पटिया निवासी कुलदीप सिंह और बरयाम सिंह (बिल्ला) को गांव गोठा के पास स्थित लिप्टिस के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद