फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police arrested mobile theft

चोरी हुए मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
police arrested mobile theft
काशीपुर पुलिस हिरासत में मोबाइल चोरी के आरोपी भाई। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कोरियर कंपनी से मोबाइल चोरी होने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कंपनी के 26 मोबाइल, 10 चार्जर और सात डाटा केबल बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी कबूल की है।
विज्ञापन

उत्तरांचल रोड कोरियर के ब्रांच मैनेजर विनय तिवारी ने 23 अगस्त को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कहा कि 17 अगस्त की सुबह वह मोबाइलों की डिलिवरी देने के लिए बाजपुर जा रहा था। वह यह बैग कंपनी के कार्यालय से सटी दुकान में रखकर कहीं कोरियर देने चला गया। इसी बीच वहां से बैग चोरी हो गया। इसमें करीब 3.10 लाख के 31 मोबाइल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने रविवार की शाम बंद पड़ी गन्ना मिल रोड से सचिन और उसके भाई बिट्टू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया। दोनों भाई ग्राम धौलपुर खानपुर नंबर एक दिनेशपुर के निवासी हैं। वर्तमान में वे कुंडेश्वरी के ग्राम मेहतावन में रहकर एक किसान के यहां चौथाई पर खेती करने का काम करते है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों भाई नशा करने के आदी है। इनमें से सचिन के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। टीम में एसएसआई विनोद जोशी, एसआई ललित पांडेय, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, सुभाष सिंह, गिरीश कांडपाल, कैलाश तोमक्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed