फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pointing a gun at the inspector in rudrapur

Rudrapur News: दरोगा पर तमंचा ताना...कुचलने की कोशिश, पांच युवकों ने कार चढ़ाने का किया प्रयास; दी धमकी

Sat, 12 Jul 2025 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Jul 2025 01:20 PM IST
सार

कार सवार युवकों ने दरोगा को तमंचे से गोली मारने की धमकी दी और कार से कुचलने की भी कोशिश की। आरोपियों की कार की टक्कर से सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pointing a gun at the inspector in rudrapur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में कार सवार युवकों ने दरोगा को तमंचे से गोली मारने की धमकी दी और कार से कुचलने की भी कोशिश की। आरोपियों की कार की टक्कर से सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एसआई चंदन सिंह बिष्ट ने दी तहरीर में कहा कि उनकी ड्यूटी नौ जुलाई की रात कोतवाली में रात्रि अधिकारी के रूप में थी। वे पीआरडी राम सिंह, कांस्टेबल नरेश चंद्र जोशी के साथ सरकारी वाहन (यूके07जीए 4772) से इंदिरा चौक से कोतवाली आ रहे थे। इंदिरा चौक के पास क्रेटा कार (यूके 18ई 9855) के चालक ने वाहन को तेजी और जबरदस्ती सरकारी वाहन से आगे निकालने की कोशिश की। कार चालक और उसमें बैठे तीन लोगों ने गालीगलौज कर उनके वाहन के आगे अपनी कार लगा दी। वे चालक से पूछताछ करने के लिए वाहन से उतरे तो ड्राइवर और उसके तीन साथियों ने उनसे गालीगलौज की।

विज्ञापन

आरोपियों ने खुद को पैसे वाला बताकर ऊंची पहुंच से उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। उन्होंने और पीआरडी जवान ने कार में बैठे युवकों को बाहर निकलने को कहा तो कार चालक के बगल में बैठे युवक ने उन पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने कार भगाने की कोशिश की और वे कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कार बैक करते हुए उन्होंने उनकी सरकारी गाड़ी के बाएं हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनकी ओर से कार को घेरकर रोकने की कोशिश की गई लेकिन कार लेकर चालक तेजी से काशीपुर रोड की ओर भाग गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया है।



यह बेहद गंभीर मामला है। कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियुक्तों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जाएगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed