फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   POCSO accused escaped from police custody

पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
POCSO accused escaped from police custody
रुद्रपुर। कोर्ट में पेशी के लिए आया पॉक्सो व दुष्कर्म का आरोपी युवक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। शाम को वापस जेल लौटते समय जब कैदियों की गिनती की गई तो मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद जेल व पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

रम्पुरा निवासी रिंकू कोली 21 नवंबर 2021 को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार हुआ था। उसे मंगलवार को पेशी के लिए रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया था। आरोपी रिंकू के साथ ही कई अन्य लोगों को जेल से पेशी पर लाया गया था जिनकी कार्रवाई विभिन्न न्यायालयों में चल रही थी। मंगलवार देर शाम वापसी पर सभी कैदियों की गिनती की गई तो उसमें से एक संख्या कम मिली।
विज्ञापन

इस तरह 52 में से कुल 51 कैदी ही मौके पर मिले। पड़ताल में पता चला कि आरोपी रिंकू कोली मौके से गायब है जो वर्ष 2021 से जेल में बंद था। कैदी के पुलिस अभिरक्षा से भागे जाने की सूचना विभागीय अधिकारियों को मिली तो सभी के होश उड़ गए। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार फरार कैदी के भागने के मामले में पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी। फरार कैदी को पकड़ने के लिए एसओजी सहित तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed