फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two people including a cousin arrested for the murder of a youth in Nanakmatta

उत्तराखंड: नानकमत्ता में युवक की हत्या में चचेरे भाई समेत दो लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mon, 19 Oct 2026 06:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 19 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

नानकमत्ता में मामूली रंजिश के चलते चचेरे भाइयों ने साथियों के साथ ताऊ के घर पर पत्थरबाजी की और एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Two people including a cousin arrested for the murder of a youth in Nanakmatta
नानकमत्ता में हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नानकमत्ता में मामूली रंजिश में चचेरे भाईयों की ओर से अपने साथियों के साथ ताऊ के घर पर पत्थरबाजी व तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से दूर हैं।

बीती शनिवार की रात सिद्धा नवदिया निवासी सतनाम सिंह (35) पुत्र चरनजीत सिंह की उसके चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी ने अपनी पत्नी रमनदीप कौर, भाई लखविंदर सिंह उर्फ लक्की व तीन दोस्तों के साथ मिलकर गोली मारकर तब हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई सोनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या की बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसएसपी अजय गणपति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के साथ सितारगंज, खटीमा कोतवाली और एसओजी टीम को लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी चचेरा भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा को मटिया बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी बाइक से बॉर्डर पार कर यूपी भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व खोखे बरामद हुए।

एसएसपी अजय गणपति ने ग्राम सिद्धा नवदिया पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से जानकारी ली। नानकमत्ता कोतवाली में एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। कुलदीप सिंह के विरुद्ध नानकमत्ता व हरप्रीत के विरुद्ध खटीमा कोतवाली में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed