{"_id":"5c65bd20bdec226bbc657030","slug":"pm-does-not-arrive-cm-disburses-interest-free-loan-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नहीं पहुंचे, सीएम ने बांटे ब्याजमुक्त ऋण के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नहीं पहुंचे, सीएम ने बांटे ब्याजमुक्त ऋण के चेक
Fri, 15 Feb 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चेक बांटते सीएम त्रिवेंद्र रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समेकित सहकारी विकास परियोजना एवं दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण ब्याज मुक्त ऋण योजना के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं पहुंच पाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने योजना के तहत चयनित तीन किसानों एवं दो महिला समूहों को चेक दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्याजमुक्त ऋण से किसानों व महिला समूहों को आर्थिक बल मिलेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे मुख्यमंत्री रावत ने दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत मैनाझुंडी गांव सितारगंज के किसान गुरुबख्श सिंह को गेहूं, धान व गन्ने की फसल के उत्पादन के लिए एक लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण का चेक दिया।
विज्ञापन
देवलगढ़ (पौड़ी) निवासी किसान हरि सिंह को पशुपालन के लिए, जबकि मुनस्यारी (पिथौरागढ़) निवासी जसवंत सिंह को आलू उत्पादन के लिए एक लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण के लिए चेक दिया। शबनम महिला सहायता समूह को अगरबत्ती एवं मोमबत्ती उत्पादन के लिए इसके सदस्यों मुन्नी नयाल, नीशा, महरून जहां, भूरी व हसीना को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
नई दिशा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों नीलम, प्रेमा देवी, प्रगति टम्टा और चंपा को जूट बैग एवं मशरूम उत्पादन के लिए पांच लाख रुपये के ऋण का चेक दिया गया। इस दौरान सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, सांसद भगत कोश्यारी विधायक राजकुमार ठुकराल आदि मौजूद रहे।