{"_id":"613521048ebc3e2f730308e9","slug":"pm-congratulates-manoj-sarkar-rudrapur-news-hld4369476114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बोले, देवभूमि का नाम रोशन करने के लिए मनोज तुम्हें बहुत बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बोले, देवभूमि का नाम रोशन करने के लिए मनोज तुम्हें बहुत बधाई
विज्ञापन
टोक्यो से फोन पर पीएम मोदी से बात करते मनोज सरकार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देवभूमि उत्तराखंड के साथ देश का नाम रोशन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज सरकार से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा तुम्हारी मां जमुना सरकार की आत्मा आज जहां कहीं भी होगी वह तुम्हें आशीर्वाद दे रही होगी। उनका आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है और रहेगा।
टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात करके मनोज सरकार गौरवान्वित हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कोटी-कोटी प्रणाम बोला। पीएम ने फोन पर कहा कि मनोज आप देवभूमि से हो उत्तराखंड के साथ पूरे देश के लोग आप पर गर्व कर रहे हैं। मनोज ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि जब आपने टोक्यो रवाना होने से पहले आशीर्वाद देते हुए कहा था कि सिर्फ खेलने जाओ परिणाम की चिंता मत करो। सेमीफाइनल में हारने के बाद आपकी बात याद आई की सिर्फ खेलना है। आपके इसी फलसफे पर कांस्य पदक के लिए चिंतामुक्त होकर खेले और जीते भी। मनोज ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही साईं, पीसीआई ने खिलाड़ियों ने सपोर्ट किया। इसका सारा श्रेय आप को जाता है। पीएम ने कहा कि आपकी तारीफ से खेल विभाग के लोगों का भी हौसला बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि आपकी मां ने आपको ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने के लिए जिस तरीके से संघर्ष किया है। वह भुलाया नहीं जा सकता है। मां की आत्मा जहां भी होगी वह आपको आशीर्वाद देती होगी। मनोज ने कहा कि मैच खेलने से पहले उन्हें ऐसा महसूस हुआ की उनके माता-पिता उनके साथ हैं। मिट्टी को छुआ तो ऐसा लगा कि माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए 10 बार भी बात करनी होगी तो करेंगे : पीएम
रुद्रपुर। द्रोणाचार्य आवार्डी पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना से फोन पर बात करके प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर उन्हें देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए 10 बार भी फोन करना पड़े तो वह करेंगे। गौरव खन्ना ने उनसे कहा कि आपको दोबारा कल हमसे बात करनी होगी, क्योंकि खिलाड़ी अभी और मेडल लाने वाले हैं। कोच की बात सुनकर पीएम खुश हो गए और वाहवाही करने लगे। पीएम मोदी ने कहा कि कोच और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ही है जो पैरालंपिक में इतने मेडल आ रहे हैं।