फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plot sells two lakh frauds

प्लॉट बेचने का झांसा देकर पौने दो लाख ठगे

Tue, 15 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।  Updated Tue, 15 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन

मोहल्ला थाना साबिक निवासी एक डॉक्टर ने कुंडा थाने के ग्राम लालपुर निवासी एक युवक पर प्लॉट बेचने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में थाना साबिक निवासी डॉ. हबीबुर्रहमान ने कहा है कि ग्राम लालपुर निवासी एक व्यक्ति ने उनसे जसपुर रोड स्थित हाइवे से 200 मीटर अंदर 3000 वर्ग फिट के एक प्लॉट का सौदा तीन लाख रुपये में किया था।

विज्ञापन


उन्होंने ग्राम मिस्सरवाला निवासी नौशाद व ग्राम बैंतवाला निवासी इरशाद की मौजूदगी में उसे पौने दो लाख बतौर पेशगी दे दिए और विश्वास के चलते किसी तरह की लिखा-पढ़ी नही कराई। डॉ. रहमान का कहना है कि वह कई बार बकाया रकम लेकर प्लॉट का बैनामा करने की बात कह चुके हैं, लेकिन आरोपी न तो प्लॉट का बैनामा करा रहा है और न ही पौने दो लाख की रकम वापस लौटा रहा है। उनका कहना है कि सोमवार को रकम वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया के मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed