फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Players' stellar performance in the state-level chess competition.

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Players' stellar performance in the state-level chess competition.
लालपुर। देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता में खेलने का रास्ता साफ कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में खिलाड़ियों ने शह-मात की रोमांचक चालों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। अंडर-09 वर्ग में दो बालक और दो बालिकाओं का चयन किया गया। बालिका वर्ग में नैनीताल की अनुप्रिया शर्मा ने प्रथम और नैनीताल की आदिति सिंह बिष्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-09 ओपन वर्ग में हरिद्वार के नक्श चौहान और नैनीताल के अरनव सिंह पांगती ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका वर्ग में तीसरे राउंड के बाद देहरादून की लक्षिता चौधरी तीन अंक के साथ बढ़त बनाए रही। ऊधमसिंह नगर की तानिया पांडे ढाई अंक के साथ मुकाबले में बनी हुई हैं। अंडर-15 ओपन वर्ग में तीसरे राउंड के बाद देहरादून के अरमन सिंह बख्शी और ऊधमसिंह नगर के श्रेयांश साहू तीन-तीन अंक के साथ आगे चल रहे हैं। देहरादून के अभिनीत सिंह और ऊधमसिंह नगर के भव्य अरोड़ा ढाई अंक के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed