फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Players displayed their prowess in the girls' category.

Udham Singh Nagar News: बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in the girls' category.
केलाखेड़ा। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन बारिश के कारण इस बार दोराहा स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में किया गया। सोमवार को हुई प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय रहे। अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में जमजम जेहरा प्रथम, हिमानी गहलोत द्वितीय, हरसिमरत कौर तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में महक प्रथम, ईशानी द्वितीय, हरसिरीत कौर तृतीय रहीं। लंबी कूद में इकरा प्रथम, ईशानी द्वितीय, प्रयाशी तृतीय रहीं। खो-खो में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, केलाखेड़ा की टीम प्रथम रही। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, जूवी द्वितीय, अलीशा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, अलीशा द्वितीय, जूवी तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, वर्षा द्वितीय, मनीषा तृतीय रहीं। लंबी कूद में सिलोनी प्रथम, वर्षा रानी द्वितीय, पूजा तृतीय रहीं। खो-खो में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, केलाखेड़ा प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर द्वितीय, केजीएन इंटर कॉलेज तृतीय रहे। इस मौके पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य महफूज मंसूरी, व्यायाम शिक्षक जयपाल सिंह, जसवंत भारती, डोरी लाल, प्रभाकर तिवारी, दर्शना रानी, राजविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed