फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plastic park ready in siidcul

खुशखबरी: सिडकुल में प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार...500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 23 Oct 2023 10:33 AM IST
हीरा मेहरा मो. यामीन अंसारी, संवाद
मो. यामीन अंसारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

सिडकुल में प्लास्टिक पार्क 40 एकड़ में बना है। सड़क, बिजली और पेयजल सुविधा के कार्य पूरे हो चुके हैं। 34 करोड़ से पार्क तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Plastic park ready in siidcul
सिडकुल में प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडकुल की 40 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित प्रदेश का एकमात्र प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार है। दिल्ली की एमआईपीआईए के 35 सदस्यों समेत 37 उद्योगपतियों ने पार्क में उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीद ली है। ये उद्योगपति खिलौने, पॉलीपैक्स व प्लास्टिक दाने से बनने वाले घरेलू उत्पादों के सूक्ष्म, लघु व मध्यम वर्ग के उद्योग लगाएंगे। इससे करीब 500 युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। 

विज्ञापन


रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से देश भर में बनाए जाने वाले दस प्लास्टिक पार्क में से उत्तराखंड के औद्योगिक आस्थान सिडकुल में एक पार्क विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन


40 एकड़ में बना है पार्क 
प्लास्टिक पार्क 40 एकड़ में बना है। सड़क, बिजली और पेयजल सुविधा के कार्य पूरे हो चुके हैं। 34 करोड़ से पार्क तैयार किया गया है। सिडकुल अधिकारियों के मुतबिक शेष 33 करोड़ रुपयों से प्रशासनिक भवन, पांच से छह एकड़ भूमि पर उद्योगों को डिजाइन और टेस्टिंग में मदद के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का सेटअप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने लगे हैं उद्योगपित 
प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार हो गया है। उद्योगपतियों का आना शुरू हो गया है। 2024 में पार्क में उद्योगों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। -रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल सितारगंज।


प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी भवन भी बनेगा
करीब एक एकड़ भूमि पर प्लास्टिक के उत्पादों के निर्माण में उपयुक्त होने वाले कच्चे माल के भंडारण के लिए वेयर हाउस, प्लास्टिक के कचरे के निस्तारण के लिए एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी भवन भी बनेगा। सिडकुल की ओर से पार्क में 80 उद्योग स्थापित करने का मसौदा तैयार किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed