फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plantation started.

एनएसएस विद्यार्थियों का पौधरोपण अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Plantation started.
हरेला पर्व पर बीडीओ एनसी उपाध्याय ने ग्राम नगरा तराई स्थित सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास पर सीएम की पत्नी गीता धामी के माध्यम से फलदार, छायादार और औषधीय पौधे वितरित किए। इस दौरान 20 समूहों की प्रत्येक महिला को तीन पौधे बांटे।
विज्ञापन

गीता धामी ने पौधरोपण के साथ ही पौधे के संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की। आम, अमरूद, लीची, पपीता, बेल और आंवला के पौधे बांटे गए। बीडीओ ने बताया कि आईसीसी, सीएसआर समूह की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए। 1400 पौधे अन्य महिला समूहों को भी बांटे गए। (संवाद)
विज्ञापन

एनएसएस विद्यार्थियों का पौधरोपण अभियान शुरू
बाजपुर। गांव बरहैनी स्थित जीआईसी एनएसएस के विद्यार्थियों ने बन्नाखेड़ा जंगलात की भूमि पर पौधरोपण किया। विद्यार्थियों ने उक्त दो बीघा जमीन पर 300 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बरहैनी के एनएसएस के विद्यार्थियों ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधरोपण की शुरूआत की। शुभारंभ बन्नाखेड़ा रेंजर एलएस मर्तोलिया ने किया। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र बसेड़ा ने बताया कि 16 जुलाई को हरेला पर्व तक पौधरोपण जारी रहेगा। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक करेंगे। वहां डिप्टी रेंजर सुरेंद्र सिंह जलाल, नवीन चंद, वीरेंद्र बिष्ट, शंकर सिंह, सुमन ,कोमल, सोनम, कंचन, हिमानी, दानिश, अर्जुन आदि थे। (संवाद)

आज से निशुल्क पौधे भेंट करेंगे डॉ. पंत
रुद्रपुर। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत 15 जुलाई से 30 अगस्त तक लोगों को फलों के पौधे निशुल्क भेंट करेंगे। डॉ. पंत ने कहा कि वह कई वर्षों से लोगों को निशुल्क पौधे भेंट कर रहे हैं। इस वर्ष आंवला, कटहल, अमरूद, तेजपत्ता, नींबू, शरीफा, करौंदा आदि के पौधे भेंट करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपने पिता स्व. सुशील चंद पंत की प्रेरणा से वह वर्ष 1988 से लगातार पौधरोपण कर रहे हैं। अब तक तीन लाख, पचास हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने प्रतिवर्ष कम से कम 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed