राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की ओर से मंगलवार को बाजपुर दीवानी न्यायालय परिसर में फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव, परा विधिक कार्यकर्ता और पैनल अधिवक्ताओं ने बीस फलदार पौधे रोपे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जुलाई तक हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जिले के प्रत्येक दीवानी न्यायालय में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने रोपे गए पौधों की परवरिश करने को कहा। वहां अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, महीपाल सिंह, मोहम्मद शहीद, जीवन जोशी, जयप्रकाश, शशि गुप्ता, गीता जोशी, सूरज सागर आदि थे। (संवाद)