फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plans to bring Kerala Sports Village to Dehradun: Pandey

केरल के खेल गांव को देहरादून लाने की योजना : पांडे

Sat, 22 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Plans to bring Kerala Sports Village to Dehradun: Pandey
अरविंद पांडे - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा वर्ष-2018 में उत्तराखंड में होने जा रही राष्ट्रीय खेल की शुरू की जा रही है। केरल में हार्ड प्लास्टिक से बना खेल गांव ट्रेन से देहरादून लाने की योजना बनाई जा रही है। इससे भवन निर्माण में लगने वाले समय की बचत होगी। खेल समापन के बाद भवन खाली नहीं पड़े रहेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री पांडे ने बंगलुरु में शुरू हो रही राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 13 मई को रवाना हो रही उत्तराखंड की सब जूनियर टीम को खेल किट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी को सम्मानित किया। पांडे ने कहा कि काशीपुर के खेल स्टेडियम की सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की योजना बनाई जा रही है। जब खिलाड़ियों को पूरी सुविधा मिलेगी तो उनके चहरों पर चमक दिखाई देगी। 
विज्ञापन


तभी स्टेडियम से कई गुरु द्रोणाचार्य भी पैदा होंगे और अर्जुन भी। सबसे पहले कोचों की कमी पूरी होगी तभी खिलाड़ियों को मानक के अनुसार सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके लिए पब्लिक सेक्टर से भी सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार सुविधाओं को असुविधा में बदल देता है। खिलाड़ियों को मिलने वाला सामान कैसे बाजार में बिकता है इसकी उन्हें जानकारी है। अभी वह याचक बनकर निवेदन कर रहे हैं सुधर जाओ। अगर नही सुधरे तो शासक बनकर सुधारना भी जानता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएनम दयानंद सरस्वती को स्टेडियम की समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश दिए। बाद में पांडे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्ष 2018 मे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में होने जा रहा है। उसके लिए सरकार के पास देहरादून और हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम तो हैं, लेकिन खेल गांव बनाना है। इसके लिए देहरादून के एमडीए अधिकारियों को भवन किसी को अलाट नहीं करने का निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केरल सरकार ने हार्ड प्लास्टिक से खेल गांव तैयार किया है। सरकार केरल खेल गांव का ढांचा ट्रेन या अन्य साधनों से यहां लाने की योजना बना रही है। अगर इसमें सफल रहे तो खेल गांव के लिए भवन बनाने की जरूरत नहीं रहेगी। 


पांडे ने कहा कि सरकार ने विकास की जो योजना तैयार की है उस पर क्रियान्वन्य की तैयारी की जा रही है। जल्द ही परिणाम नजर आने लगेंगे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा ने काशीपुर खेल स्टेडिमम के लिए पानी के लिए बोरिग गाड़ने, खेल मैदान को समतल करने, शौचालयों की व्यवस्था मे सुधार करने वाटर कूलर लगाने, पेवेलियन को तोड़कर जिमशाला व गेट  बनाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, नरेन्द्र मानस, मोहन बिष्ट, योगेश जोशी, नरेन्द्र मानस, मनोज जग्गा, रविपाल, गुरुविंदर चंडोक आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed