फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plan will develop the villages

जिपं विकास योजना से गांवों तक पहुंचेगी विकास की अलख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Plan will develop the villages
जिला पंचायत सभागार में बैठक को संबोधित करते संयुक्त निदेशक त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू ? - फोटो : RUDRAPUR
संयुक्त निदेशक पंचायती राज राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने जिले में पहली बार हुई जिला सभा की बैठक में जिला पंचायत विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत विकास योजना के लागू होने के बाद जिले के सभी गांवों तक विकास की अलख पहुंचेगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत सभागार में संयुक्त निदेशक त्रिपाठी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की अध्यक्षता में जिला सभा की बैठक आयोजित हुई। त्रिपाठी ने कहा कि संविधान के 73वें संशोधन की 11 अनुसूची में 29 विषय शामिल किए गए हैं। इसमेें पंचायतों का भी जिक्र है। 20 अगस्त 2020 को ‘सबकी योजना सबका विकास’ योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन

इसके तहत जिला पंचायतों से लेकर ग्राम पंचायतों तक सभी इकाइयों को मजबूत बनाया जा रहा है। इससे गांवों में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं रहेगी। त्रिपाठी ने कहा कि जिला पंचायत विकास योजना लागू करने के लिए जिला नियोजन समिति और क्षेत्रीय कार्यकारिणी समूह को जिम्मेदारी दी जा रही है। वहां सुरेश गंगवार, सीईओ रमेेश चंद्र आर्या, पीडी हिमांशु जोशी, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिम्वाल, ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों को भी मानदेय देने की तैयारी
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था की सबसे निचली इकाई के रूप में कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को भी सरकार 200 से 300 रुपये तक मानदेय देने की तैयारी कर रही है। यह धनराशि उन्हें खुली बैठक में पहुंचने के लिए मिलेगी। बता दें कि जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी सदस्यों को भी बोर्ड बैठकों तक पहुंचने के लिए यात्रा भत्ते के रूप में एक निश्चित धनराशि मिलती है। वहीं, ग्राम प्रधानों को 1500 रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed