{"_id":"57e188184f1c1be555a822a1","slug":"pithoragarh-became-champian","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ बना चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
विजेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब पर पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने कब्जा जमाया। पिथौरागढ़ की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में काशीपुर को हराया।
विज्ञापन
मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में राजकीय पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ और राधेहरि राजकीय पीजी कॉलेज काशीपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। सातवें मिनट में काशीपुर की टीम ने गोल कर बढ़त बना ली। नौंवे मिनट में पिथौरागढ़ की टीम ने गोल कर बराबरी कर ली। दूसरे हॉफ में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर पिथौरागढ़ ने एक गोल की बढ़त बना ली। काशीपुर की टीम ने एक गोल कर फिर मुुकाबला बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले पिथौरागढ़ ने गोल कर मुकाबला 3-2 से जीत लिया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में काशीपुर ने हल्द्वानी को 3-1 और पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 3-2 से शिकस्त दी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय काशीपुर डॉ. अर्जुन सिंह सिराड़ी, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौधरी, जेपी यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार बांटी। वहां विवि क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, जिला हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष बीडी कंडवाल, उपक्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. प्रमोद कुमार, शिवेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. एके गुप्ता आदि थे।