{"_id":"663023d9f0e39692d1086be4","slug":"pink-toilet-will-be-built-by-the-last-week-of-may-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-110485-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मई आखिरी हफ्ते तक बन जाएगा पिंक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मई आखिरी हफ्ते तक बन जाएगा पिंक शौचालय
Tue, 30 Apr 2024 04:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के रुद्रपुर और काशीपुर में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से पिंक शौचालय बनाने का कार्य मई के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पिंक बूथ का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
पिछले साल डीडीए की 17वीं बोर्ड बैठक में पिंक शौचालय का प्रस्ताव पास किया गया था। डीडीए ने नैनीताल हाईवे किनारे और रोडवेज बस अड्डे से सटी 72 वर्ग मीटर व काशीपुर में एमपी चौक के पास 86 वर्ग मीटर जमीन चिन्ह्ति कर निर्माण शुरू करा दिया था। डीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने बताया कि मई अंत तक शौचालय को महिलाओं के इस्तेमाल के लिए शुरू करा दिया जाएगा।