फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Physiotherapist posted in government hospital

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में तैनात हुए फिजियोथेरेपिस्ट

Mon, 15 Dec 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Physiotherapist posted in government hospital
काशीपुर। मांसपेशियों और नशों की समस्या से ग्रस्त मरीजों के लिए सरकारी अस्पताल में फिजियोथैरेपी की सुविधा हो गई है। ऐसे मरीज सरकारी शुल्क देकर इलाज करा सकते हैं। इसके लिए लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी की सुविधा हो गई है। अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में हड्डी ओटी के पास फिजियोथेरेपी विभाग बनाया गया है। इसमें हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर आए फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कांडपाल मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग में दो मशीनें शॉर्टवेव डायथर्मी एसडब्ल्यूडी 250 हर्ट्ज और अल्ट्रासोनिक थेरेपी मशीन की व्यवस्था है। यह सर्वाइकल और कमर दर्द की फिजियो करने में सक्षम है। अभी रोज करीब बीस मरीज फिजियोथेरेपी कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कांडपाल ने बताया कि अस्पताल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी से इलाज को पहुंचते हैं। 15-20 मरीज फिजियोथेरेपी के पहुंच रहे हैं। ठंड बढ़ने पर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और नशों की समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed