{"_id":"69751c693f98325c94062f5a","slug":"phone-hacked-and-rs-187-lakh-stolen-from-account-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136248-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फोन हैक कर खाते से 1.87 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फोन हैक कर खाते से 1.87 लाख रुपये उड़ाए
Sun, 25 Jan 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के डॉक्टर कॉलोनी निवासी सोनू रस्तोगी का साइबर ठग ने फोन हैक कर बैंक खाते से 1.87 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में सोनू रस्तोगी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। कहा कि बीते तीन जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से मेरा मोबाइल अचानक हैंग होने लगा। दोपहर 3:45 बजे मोबाइल फोन पर 06289472081 और 07858943044 से कॉल आई। कॉल उठाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद फोन चेक करने पर पता चला कि मेरे फोन कॉल, मैसेज, वीडियो कॉल आदि मोबाइल नंबर 06289472081 पर फारवर्ड हो रहे थे।
उसी दिन शाम तक एचडीएफसी के बैंक खाते से पैसे कम होने के कई संदेश मिले। जांच करने पर पता चला कि किसी ने बैंक खाते से चार बार ट्रांजेक्शन कर 1.87 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी तीन जनवरी को ही दर्ज करा दी थी। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।