फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pharma company manufacturing allopathic medicines will open in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में खुलेगी एलोपैथिक दवाइयां बनाने वाली फार्मा कंपनी

Sat, 25 Feb 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pharma company manufacturing allopathic medicines will open in Kashipur
- दिल्ली की कंपनी 150.14 करोड़ रुपये करेगी निवेश
विज्ञापन

- कंपनी में 410 लोगों को मिलेगा रोजगार
(खास खबर)
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। काशीपुर के एस्कोर्ट फार्म में दिल्ली की एलडी एक्सप्रेशन लाइफ साइंस फार्मा कंपनी 150.14 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। एलोपैथिक दवाइयां बनाने वाली इस कंपनी से प्रदेश में 410 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

सिंगल विंडो सिस्टम से यूएस नगर जिले में एलोपैथिक कंपनी को काशीपुर के दोहरी वकील में कंपनी खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए जिले में उद्योगपति रुचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि जिले के सिडकुल में करीब 450 बड़ी कंपनियां हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार दे रही हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही निवेश लाने के लिए सरकार की ओर से सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया गया है। उद्यम लगाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन करना होता है। उसके बाद उद्योगपतियों को फायर, राजस्व, स्वास्थ्य, राज्य कर आदि संबंधी एनओसी लेने के लिए सरकारी कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ता है। सिंगल विंडो सिस्टम से काशीपुर में फार्मा कंपनी को निवेश करने की मंजूरी मिल गई है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही फार्मा कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर कंपनी खोलेगी। कंपनी 150 करोड़ 14 लाख रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed