{"_id":"671eab7fe488183d8603b934","slug":"people-will-get-benefit-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-116713-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाटा चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क के दोनों तरफ लगेंगे ठेली फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाटा चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क के दोनों तरफ लगेंगे ठेली फड़
Mon, 28 Oct 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली पर मुख्य बाजार से हटाए गए फड़, ठेली वालों के स्थान को लेकर खड़ी हो रही समस्या का समाधान हो गया है। तय हुआ कि बाटा चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क के दोनों तरफ और सम्राट ढाबा वाली रोड पर सड़क के बीचों बीच ठेली, फड़ में सामान की बिक्री होगी। इसके साथ ही मुख्य बाजार में ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
पुलिस प्रशासन ने दिवाली के त्योहार को लेकर मुख्यबाजार की सड़कों पर दीये, खील, बताशे, मोमबत्ती सहित अन्य सामान बेचने वालों को हटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद से सीजनल कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी परेशान थे। ये लोग नेताओं और अधिकारियों से मुख्य बाजार में ही जगह दिलाने की मांग कर रहे थे। विधायक शिव अरोरा ने भी अधिकारियों को समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। रविवार को कोतवाली में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, कोतवाल मनोज रतूड़ी की मौजूदगी में व्यापारी नेताओं की बैठक हुई। इसमें बाजार में ठेलियां और फड़ लगने से होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। तय हुआ कि छोटे व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य बजार में सफेद पट्टी के पीछे तक व्यापारी सामान या ठेलियां लगा सकेंगे। इसके अलावा बाटा चौक से अग्रसेन चौक के दोनों तरफ ठेलियां होंगी। इस दौरान चारपहिया वाहन बाजार में नहीं आएंगे। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, लघु व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गुलशन नारंग, हरीश अरोरा, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, मनोज मदान, राजेश कामरा मौजूद रहे।